सीएम धामी ने की राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित 

देहरादून। राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल पर राज्य आंदोलनकारियों से वार्ता की। उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपे। इससे पहले बुधवार सुबह जिलाधिकारी सोनिका ने शहीद स्थल पर पहुंचकर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने शहीद स्थल पर आंदोलनकारियों से वार्ता करते हुए उनका हाल-चाल जाना। इस अवसर पर एडीएम डॉ. एसके बरनवाल, केके मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, एसडीएम सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल, अपर नगर मजिस्ट्रेट मायादत्त जोशी, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड़ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *