सडक हादसे में अज्ञात पर केस
ऋषिकेश। अमित ग्राम में बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवक के पिता बिजेंद्र कुमार निवासी आईडीपीएल कॉलोनी, ऋषिकेश की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि 26 वर्षीय बेटा किशन कुमार शनिवार रात स्कूटी से घर आ रहा था। इस बीच चालक ने बस को तेज गति में दौड़ाते हुए टक्कर मार दी। गंभीर चोटें लगने की वजह से अस्पताल में बेटे की मौत हो गई। एसएसआई दर्शन प्रसाद काला ने बताया मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
