राजकीय महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में अधिसूचना जारी
देहरादून। कॉलेज के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. यतीश वशिष्ट ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया लिंगदोह समिति की सिफारिशों एवं विवि के नियमों के अनुसार संपन्न होगी। नामांकन पत्रों की बिक्री 19 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक होगी। नामांकन पत्र 20 दिसंबर को जमा किए जाएंगे। 21 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। वैद्य प्रत्याशियों की सूची उसी दिन शाम को जारी होगी। मतदान 24 दिसंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होंगे। इसी दिन मतगणना के पश्चात विजयी प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा। प्राचार्य प्रो. बंदना शर्मा ने कहा कि परिसर में प्रिंटेट पोस्टर, पंपलेट और बैनर का प्रयोग नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। अधिसूचना के बाद प्राचार्य ने शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। निर्वाचन की निष्पक्ष तरीके से संपादित किए जाने के निर्देश दिए। प्रो. एमएस पंवार, डॉ. विजेंद्र लिंगवाल, डॉ. जीसी डंगवाल, डॉ. अरुण कुमार अग्रवाल, डॉ. दयाधर दीक्षित, डॉ. रेखा चमोली, डॉ. मंजू कोंगियाल, डॉ. दक्षा जोशी, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. सुमन गुसाईं, डॉ. कविता काला, डॉ. रीना, डॉ. श्रुति चौकियाल, डॉ. अखिलेश कुकरेती, डॉ. ज्योती खरे, डॉ. शशिबाला उनियाल आदि उपस्थित थे।
