ग्रामीणों को स्फूर्ति योजना की जानकारी दी

विकासनगर। ग्राम पंचायत केदारावाला में गुरुवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में ग्रामीणों को स्फूर्ति योजना की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षक सुधीर जैन ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक कृषि संबंधित कार्यों को एक क्लस्टर में समायोजित करते हुए बेहतर उत्पादन, संरक्षण और मार्केटिंग के माध्यम से 500 से ज्यादा परिवारों के आजीविका की व्यवस्था और एक कॉमन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना करना है। इस दिशा में केदारावाला पंचायत में एक किसान उत्पादक संगठन की स्थापना भी की जा रही है, जिससे जुड़कर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और आमजन इस योजना का लाभ ले सकता है। ग्राम प्रधान तबस्सुम इमरान ने कहा कहा कि स्पूर्ति स्कीम के अंतर्गत बेरोजगार महिलाओं और युवकों को जोड़कर उन्हें रोजगार के साधन मुहैया कराए जाएंगे। महिलाओं को घर बैठे काम उपलब्ध कराया जाएगा। बकरी पालन, मुर्गी पालन और पैकेजिंग व्यवसाय से जोड़ा जाएगा। इस दौरान बलेश्वरी पटवाल, दीपा रावत, बीना रावत, सविता पाल, उद्यान कुमार, मनोज ढौंढियाल, कलाम सिंह, शशांक, संतोष, खालिद, इकबाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *