चुनौतियों से तकनीकी तौर पर निपटना सबकी जिम्मेदारी
रुड़की। केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान की ओर से आयोजित एक सप्ताह-एक प्रयोगशाला कार्यक्रम के तहत देहरादून में राज्य के अधिकारियों और जिला प्रशासन के साथ बैठक की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के निदेशक डॉ. कलाचन्द्र साईं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के विकास में आने वाली चुनौतियों को तकनीकी रूप से निपटना हम सबकी जिम्मेदारी है। पहाड़ी राज्य होने के कारण उत्तराखंड में भूस्खलन, भूकंप आदि आपदा आती रहती है। इससे राज्य की जनता की जानमाल की क्षति होती है। इससे निपटने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा। संस्थान के निदेशक प्रो. आर प्रदीप कुमार ने सीएसआईआर के एक सप्ताह-एक प्रयोगशाला कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि जोशीमठ की आवश्यकताओं को हम पर यथासमय समाधान देने की जिम्मेदारी है। सबसे पहले हमें पानी के रिसाव को रोकने में सफल होना होगा। इसके बाद ही इस समस्या का समाधान ढूंढने में सफल होंगे
