पटवारी व लेखपाल परीक्षा की तैयारी पूरी

चम्पावत। पटवारी व लेखपाल के लिए लिखित परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। प्रवेश परीक्षा चम्पावत के दस केंद्रों में होगी। प्रशासन ने सभी केंद्रों में धारा 144 लागू कर दी है। चम्पावत में पटवारी और लेखपाल की लिखित परीक्षा आठ जनवरी को होगी। लोक सेवा आयोग की ओर से होने वाली परीक्षा दस केंद्रों में होगी। एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा जीजीआईसी चम्पावत, पीजी कॉलेज, उदयन इंटरनेशल स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, यूनिवर्सल ग्रीन इंटर कॉलेज, विवेकानंद विद्या मंदिर जूप, जीआईसी चम्पावत, मल्लिकार्जुन और एबीसी आल्टा मेटर स्कूल चम्पावत में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *