शारदा खनन यूनियन के चुनाव कराए जाएं
चम्पावत। संरक्षक मंडल के पदाधिकारियों और खनन स्वामियों ने शारदा खनन यूनियन के चुनाव कराए जाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को संरक्षक मंडल के सदस्यों ने एसडीएम सुंदर सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शारदा खनन यूनियन के तीन साल पूर्व चुनाव हुए थे। जिसमें आनन्द सिंह महर को अध्यक्ष चुना गया था। बताया अध्यक्ष महर का कार्यकाल पूरा हो चुका है। शारदा खनन के अधिकतम वाहन स्वामी चुनाव कराने की माँग को लेकर अपने नए पदाधिकारी को स्वयं चुनना चाहते है। उन्होंने खनन कार्य शुरू करने से पहले चुनाव कराए जाने की मांग की है। यहां बच्चन सिंह अधिकारी, तनवीर हुसैन, लियाकत हुसैन, भुवन कलोनी, अमन ठाकुर आदि रहे।
