वनाग्नि की रोकथाम के लिए 12 से निकलेगी यात्रा
चमोली। वनाग्नि की रोकथाम एवं वनाग्नि के नियंत्रण में लोक-भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास संस्थान एवं जागो हिमालयन लोक कल्याण समिति थराली-देवाल के विभिन्न हिस्सों में पांच दिन तक जनजागरण एवं पदयात्राएं करेगी। इस बार भी कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएगी। 12 से 15 फरवरी तक कार्यक्रम किए जायेंगे। सीपी भट्ट पर्यावरण विकास संस्थान के न्याशी ओम प्रकाश भट्ट ने यह जानकारी दी।
