सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर व्यापारियों को किया जागरूक

पौड़ी। नगर पंचायत सभागार में शनिवार को सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक बैन के संबंध में बताया गया।
शनिवार को अधिशासी अधिकारी सीमा रावत द्वारा व्यापार मंडल के सदस्यों व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक बैन के संबंध में बताया गया। जिस पर व्यापारियों ने प्लास्टिक का प्रयोग न करने और व्यापारियों को पलास्टिक के प्रति जागरूकता करने को पर सहमति जताई। बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को नगर पंचायत प्रशासन के समक्ष रखा जिस पर अधिशासी अधिकारी ने व्यापारियों को उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, महामंत्री धीरेंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष सुनील डंडरियाल, चंद्रमोहन डोबरियाल, सुरजन रौतेला, मनोज चंद, रजनीश जुयाल, संदीप डोबरियाल, रत्नेश बोठियाल, संदेश द्विवेदी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *