किरोड़ा नाले से खनन निकासी नहीं करने की मांग

चम्पावत। थ्वालखेड़ा और नायकगोठ के ग्रामीणों ने किरोड़ा नाले से खनन निकासी नहीं करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन दिया। बीते दिन अपस्ट्रीम क्षेत्र में हुई खनन चोरी के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है।
सोमवार को थ्वालखेड़ा और नायकगोठ के ग्रामीणों ने एसडीएम सुंदर सिंह को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि थ्वालखेड़ा, नायकगोठ, गैड़ाखाली और उचौलीगोठ के मध्य में पड़ने वाले किरोड़ा नाले में गत वर्ष की इस बार भी खनन कार्य किए जाने की कार्यवाही चल रही है। बताया कि किरोड़ा के पास में खेल मैदान, आरटीओ कार्यालय, पॉलिटेक्निक और आंगनबाड़ी केंद्र भी है। स्थानीय ग्रामीण और स्कूली बच्चे इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। खनन कार्य होने से बाढ़ से नुकसान होने की संभावना रहती है। ग्रामीणों ने अपस्ट्रीम की ही तरह रोखड़ के पास किसी भी तरह का खनन कार्य नहीं किए जाने की मांग की है। यहां नायकगोठ प्रधान प्रतिनिधि विशाल सिंह, सुंदर बोहरा, देबू सामंत, जगदीश थ्वाल, उमापति, सुंदरी देवी, दलीप सिंह, मोहन राम, करन सिंह शामिल रहे। इधर थ्वालखेड़ा के प्रधान दीपा बोहरा ने बूम चौकी प्रभारी सुंदर बोहरा रहे। उन्होंने तेज गति से चलने वाले वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *