उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू
चम्पावत। जीआईसी लोहाघाट में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की सादी उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू हो गया है। संकलन केंद्र के उप नियंत्रक श्याम चौबे ने बताया कि सोमवार से विद्यालय समय में उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण जिले के स्कूलों के लिए शुरू कर दिया है। उन्होंने परीक्षा केंद्र पुस्तिकाओं का मांग पत्र और संख्या सूचक चक्र अनिवार्य रूप से लाने को कहा है। उन्होंने होली अवकाश से पूर्व उत्तर पुस्तिकाएं लेने को कहा है।
