साइकिल चोर गिरफ्तार
हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने साइकिल चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की साइकिल बरामद कर ली गई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बंटी कुमार पुत्र रामकुमार निवासी लेबर कॉलोनी सेक्टर 2 बीएचएल रानीपुर हरिद्वार मूल पता शिवपुरी थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर बताया है। इंस्पेक्टर नरेंद्र बिष्ट ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के साथ ही जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
