रात भर ठप रही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति

रुड़की। बारिश ने जहां लोगों को ठंड का एहसास कराया। वहीं, शुक्रवार पूरी रात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रही। नगर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। सुबह के समय भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई। सुबह के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों ने अपने काम किए। शुक्रवार देर शाम से नगर से लेकर देहात तक की बिजली आपूर्ति ठप होने लगी। नगर के साथ-साथ देहात क्षेत्र में भी अंधेरा छा गया। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन बिजली गुल होने से लोग अपने घरेलू और व्यवसायिक काम नहीं निपटा पाए। शनिवार सुबह करीब दस बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हुई तो लोगों ने अपने बिजली से संबंधिक कामों को पूरा किया। उपखंड अधिकारी अक्षय कपिल ने बताया कि मेन लाइन में फॉल्ट आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *