स्वयं सेवियों ने चलाया सफाई अभियान
चमोली। जिलासू में आयोजित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस के विशेष शिविरि के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने प्राणायाम और योग किया। जिसके बाद स्वयंसेवकों द्वारा गोद लिए गए गांव में मंदिर परिसर तथा उसके आसपास और पंचायती भवन की साफ-सफाई की। वहीं बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के प्रभारी डॉ. हरीश चंद्र रतूड़ी ने स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को कौशल विकास से संबंधित जानकारी दी l इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. भारती सिंघल, राष्ट्रीय सेवा योजना की मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रावती टम्टा, हिना नौटियाल, डॉ. चंद्रमोहन सहित अन्य प्राध्यापक और कर्मचारी भी उपस्थित रहेI
