क्षय रोगियों के लिए निक्षय पोष्टिक फूडकिटों का वितरण किया

हरिद्वार। टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एसएमजेएन कॉलेज में प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने क्षय रोगियों के लिए निक्षय पोष्टिक फूड किटों का वितरण किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को जनादोंलन बनाकर लोगों में क्षयरोग के बारे में जागरूकता पैदा करना है। क्षय रोगियों को गोद लेकर भावनात्मक और सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराए जाने के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। इससे बीच में उपचार छोड़ देने की समस्या पर काफी हद तक अंकुश लगा है। उन्होंने बताया निक्षय मित्र मिलने से टीबी रोगियों का हौंसला बढ़ जाता है। जब उन्हें यह पता लगता है कि परिवार के अलावा भी ऐसे लोग समाज में हैं जो उनकी परवाह करते हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता करते हैं और वह नियमित रूप से दवा खा रहे हैं या नहीं, इस बारे में पूछते हैं। डॉ. बत्रा ने बताया कि कॉलेज के निक्षय मित्र हर माह पुष्टाहार उपलब्ध करा रहे हैं। इस अवसर पर प्रो. तेजवीर सिंह तोमर, डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, प्रो. जेसी आर्य, डॉ. नलिनी जैन, विनय थपलियाल, डॉ. सुषमा नयाल, कविता छाबड़ा, वंदना सिंह, मोहन चन्द्र पाण्डेय, रिंकल गोयल, डॉ. प्रदीप त्यागी, डॉ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. पुनीता शर्मा, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. आशा शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *