गणतंत्र दिवस परेड में शामिल एनसीसी कैडेट्स को किया सम्मानित

देहरादून। गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में हुई परेड में उत्तराखंड कंटीजैंट का प्रतिनिधित्व करने वाले एसजीआरआर विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को दरबार साहिब में मंगलवार को सम्मानित किया गया। गुरु राम राय विवि के एनसीसी छात्र सागर कुमार ने गणतंत्र दिवस परेड पीएम रैली में उत्तराखण्ड कंटीजैंट का प्रतिनिधित्व किया। उनके साथ विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडिट अमन डिमरी, विवेक रावत व हर्षिता कंडारी ने भी भाग लिया था। विवि के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास दरबार साहिब में सभी एनसीसी कैडेट्स को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने सागर कुमार को दस हज़ार रुपये की धनराशि व प्रशस्ति पत्र तथा बाकियों को 5-5 हजार रुपये की नकद धनराशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट डा. खिलेन्द्र सिंह और लेफ्टिनेंट अनुष्का काला भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *