डीएफए ने आरंभ किया नया फुटबाल कोचिंग सत्रः विरेंद्र सिंह रावत

देहरादून, 18 अप्रैल। देहरादून फुटबाल एकेडमी (डीएफए) के संस्थापक अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि हमारे द्वारा 24 सालों से एवं डीएफए 12 वर्षो से उत्तराखंड के गरीब, होनहार बच्चों को फुटबाल की कोचिंग देकर उनका भविष्य बना रहा है। उन्होंने बताया कि नया फुटबाल कोचिंग सत्र आरंभ कर दिया गया है। यहां जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 2023 के नए सत्र की शुरूआत द इंडियन एकेडमी, डोभाल चौक, जोगीवाला मंे की गयी है जिसमंे उम्र पांच से ऊपर की ओर अंडर 17 के 25 बालक बालिकाओं ने प्रवेश लिया है। उन्होंने बताया कि 24 वर्षो से एवं एकेडमी विगत 12 वर्षो से खिलाड़ियों को बेहतरीन बेसिक कोचिंग देकर उनको नेशनल, इंटरनेशनल पर पंहुचा रही है। रावत ने बताया कि दो घंटे की कोचिंग सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार के दिन होंगी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को फुटबाल की बेसिक, ड्रिबलिंग, स्कील, फुटवर्क, आई कोंटेक्ट, इनसाइड द फुट, आउट साइड द फुट, शूटिंग, गोल किपिंग, बेहतरीन पासेस, पोजीशन – स्टॉपर, मिडफील्डर, फॉरवर्ड, डाइट, फिटनेस, अनुशासन, नशे से दूर रहना, फास्ट फूड नहीं खाना, मोबाइल से दूर रहना आदि सकारात्मक बातों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोचिंग सत्र का उद्घाटन द इंडियन एकेडमी के चेयरमैन मुनेन्द्र खंडूरी एवं प्रिंसिपल नीलम शर्मा के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुनेन्द्र खंडूरी ने बच्चों को बताया की अनुशासन मंे रहना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *