बीएड प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने क्रिकेट मैच जीता
टिहरी। केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में शिक्षा विभाग की ओर से तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताऐं संपन्न हुई। क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बीएड प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों को 35 रनों से पराजित किया। वहीं महिला वर्ग में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की छत्राओं ने बीएड प्रथम सेमेस्टर की छत्राओं को 25 रनों से पराजित किया। द्वितीय पाली में रस्सा कसी प्रतियोगिता में बीएड प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों से हार का सामना करना पड़ा, महिला वर्ग में भी बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की छत्राऐं विजयी रहीं। मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष दीपक गुनसोला,अक्षत पवन बिजल्वाण,भारती, जसपाल सिंह, राजदीप पुंडीर हिमांशु ढोंढियाल, प्रो. सुनीता गोदियाल, डॉ पवन कुमार, डॉ कौशल किशोर बिजल्वाण, डॉ. दीवान सिंह राणा, डॉ. कुसुम नेगी, गौरव तड़ियाल आदि मौजूद थे।
