विवि की टीम ने किया महाविद्यालय की निरीक्षण
नई टिहरी। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि की टीम ने केमर पट्टी के बेलेश्वर में संचालित स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय का निरीक्षण किया। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. कुसुम डोभाल के नेतृत्व में पंहुची निरीक्षण टीम ने महाविद्यालय में बुनियादी सुविधाओं के साथ ही छात्र छत्राओं की संख्या एवं मान्यता से संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण किया। साथ ही शैक्षिक स्टाफ के बारे में भी जानकारी ली। अभिलेखों व भवन, मैदान तथा छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षिणिक सुविधाओं का भी गहनता से निरीक्षण के बाद संतोष व्यक्त किया। तथा महाविद्यालय को प्रति विषय 60 सीटों की स्वीकृति दी। मौके पर परिसर निदेशक जीएस रावत आदि मौजूद रहे।
