वाल्मीकि धर्म समाज का स्थापना दिवस 24 को
रुड़की। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के कार्यकर्ताओं ने भगवानपुर पहुंचकर वाल्मीकि धर्म समाज के स्थापना दिवस को लेकर बैठक आयोजित की। जिला महामंत्री सचिन दयाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 24 मई को स्थापना दिवस को सफल बनाने पर चर्चा हुई। अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में सम्मिलित करने की बात कही गई। कहा कि सरकार की ओर से हटाए जा रहे अतिक्रमण के विरोध में ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर और स्थानीय प्रशासन के बीच वार्ता हुई। विधायक ने लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर प्रशासन के सामने बात रखी।
