बरहैनी व्यापार मंडल की कार्यकारिणी भंग  

काशीपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल बरहैनी में आयोजित व्यापारियों की बैठक में जिलाध्यक्ष ने व्यापार मंडल की कार्यकारिणी को भंग करते हुए चुनाव समिति का गठन किया। साथ ही 25 जून तक वोटर लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिये। रविवार को बरहैनी में आयोजित बैठक में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने कहा कि बरहैनी व्यापार मंडल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सर्वसम्मति से पुनः चुनाव कराये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि पांच सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया है। इसमें सनी आनंद, कोमल सैनी, सोमी ठक्कर, वीरेंद्र सिंह बिष्ट और कन्नू जोशी को शामिल किया गया है। कमेटी को 25 जून तक वोटर लिस्ट तैयार करने को कहा गया है। बताया कि वोटर लिस्ट बनने के बाद चुनाव की तिथि की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बरहैनी में तीन पदों पर चुनाव होगा तथा इसकी नामांकन फीस 5100 होगी। वहीं प्रति वोटर फीस 250 रुपये होगी। उन्होंने कहा कि फल के ठेले एवं शराब के ठेके का वोट नहीं बनेगा। यहां व्यापार मंडल महामंत्री ललित कोछड़ वायटी, जसवंत सिंह, सुनील सेन, गुलशन कुमार गुल्लू, प्रवीण सिंह, भोला खुल्लर, शकील शाह, अमित मेहरा, अरविंद कुमार, रंजीत खालसा, सतनाम सिंह, अजीत पाल सिंह, नीरज तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *