सभी व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश

रुद्रप्रयाग।श्री केदारनाथ यात्रा को सुगम व सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यात्रा से संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिए हैं ताकि केदारनाथ दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को किसी तरह की परेशानी एवं असुविधा न हो ।
जिलाधिकारी ने वृहस्पतिवार को संबंधित अधिकारियों के साथ गौरीकुंड तक स्थलीय निरीक्षण किया था तथा यात्रा मार्ग में साफ़ सफाई को लेकर जिला पंचायत को निर्देश दिए थे l उन्होंने फाटा से सीतापुर के मध्य सड़क किनारे फैली गंदगी, प्लास्टिक कचरे व प्लास्टिक पानी की बोतले व कुडा करकट होने पर जिला पंचायत को कड़ी फटकार लगाते हुए सड़क  किनारे फैली गन्दगी की सफाई व्यवस्था को तत्काल  करने के निर्देश जिला पंचायत को दिए ।
जिला पंचायत के अवर अभियंता सुनील गुप्ता ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला पंचायत द्वारा यात्रा मार्ग के फाटा, मैखंडा, शेरसी सहित यात्रा मार्ग स्थानों में सड़क किनारे फैली गंदगी, प्लास्टिक कचरे व कूड़ा करकट की  सफाई व्यवस्था कर ली गई है। साफ-सफाई  के  दौरान दो  क्विंटल  कुडा एकत्रित  किया गया  जिसका उचित निस्तारण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *