सोने के दाम में उछाल, चांदी में भी तेजी

नयी दिल्ली

वैश्विक बाजारों से तेजी के रुझान के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 179 रुपये की तेजी के साथ 47,452 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी है। इससे पिछले कारोबार में बंद भाव 47,273 था। चांदी भी 826 रुपये की तेजी के साथ 71,541 रुपये प्रति किलो ग्राम रही। पिछले सत्र में यह 70,715 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,836 डालर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 27.65 डालर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ”डॉलर के कमजोर होने तथा अमेरिकी बांड से लाभ प्राप्ति घटने के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *