टॉप 8 कंपनियों के मार्केट कैप में हुआ इजाफा,  टाटा कंसल्टेंसी को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

जमशेदपुर

सेंसेक्स  की टॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप में इजाफा हुआ है. इसमें सबसे ज्यादा फायदे में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज रही है
पिछले हफ्ते बाजार  में रहे उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स  की टॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप में इजाफा हुआ है. बता दें पिछले हफ्ते संयुक्त रूप से 81,250.83 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. इसमें सबसे ज्यादा फायदे में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज रही है.
इसके अलावा रिलायंस  और इंफोसिस  को नुकसान हुआ है. बाकी आठ कंपनियों में टीसीएस, , बजाज फाइनेंस और भारतीय स्टेट बैंक  लाभ में रहे हैं.
टीसीएस का बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 34,623.12 करोड़ रुपये उछलकर 11,58,542.89 करोड़ रुपये पहुंच गया.
हिंदुस्तान यूनिलीवर  का एमकैप 13,897.69 करोड़ रुपये बढ़कर 5,66,950.71 करोड़ रुपये रहा है.
एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण  13,728.03 करोड़ रुपये बढ़कर 4,50, 310.13 करोड़ रुपये रहा
कोटक महिंद्रा बैंक  का बाजार मूल्यांकन 6,213.06 करोड़ रुपये बढ़कर 3,52,756.84 करोड़ रुपये रहा.
यानी 0.86 प्रतिशत मजबूत हुए. शीर्ष 10 मूल्वान कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ऊपर रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., एचडीएफसी, आईसीअईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और भारतीय स्टेट बैंक का स्थान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *