हंस फाउडेशन ने बिछाई पानी टपकने वाले घरों की छतों में तिरपालें
पिथौरागढ़। हंस फाउंडेशन ने जनपद के पानी टपकने वाले कई गांवों में लोगों के घरों की छतों में तिरपालें बिछाई। हंस फाउडेशन के भोले जी महाराज व माता मंगला के सहयोग से मिली तिरपालें रावतगांव, बचकोट, जुलपाता, बटयूली, सतगढ़, गैरार,पंतसेर, डौढ़ा, रणवा, अमतड़ी,लीलाभाट, अजेरा,ननकुरी, महतगांव सहित कई गांवों में लोगों को दी गई। हंस फाउंडेशन के तरफ से दी गई कार्यों की जानकारी देते हुए राजेन्द्र चिलकोटी ने बताया कि तिरपाल बिछाने के इस काम में पूर्व जिपं अध्यक्ष किशन भंडारी की टीम ने सहयोग दिया।
