धुरौली स्कूल की दशा नहीं सुधरी तो करेंगे चक्काजाम

पिथौरागढ़।  देवलथल धुरौली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का भवन का पुनर्निमाण न होने पर पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार ने नाराजगी जताई है। जगदीश का कहना है कि विद्यालय जीर्णशीण स्थिति में है। लंबे समय से स्थानीय लोग भवन सुधारीकरण की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बीते 6जुलाई को प्रशासन को ज्ञापन दिया। बावजूद अब तक कोई पहल नहीं हुई है। जगदीश ने कहा कि अगर प्रशासन ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो वह ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को साथ लेकर आगामी 21 जुलाई को सातशिलिंग मार्ग में चक्काजाम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *