पूर्ण कालिक अध्यापक मांगा

टिहरी। जिपंस बंस्यूल जयवीर सिंह रावत ने डीएम डा. मयूर दीक्षित को पत्र सौंपकर तहसील कंडीसौड़ की ग्राम पंचायत घियाकोटी के ग्राम बिंदाल कोटी प्राथमिक विद्यालय में पूर्ण कालिक अध्यापक नियत करने की मांग की है। रावत ने पत्र के माध्यम से डीएम को बताया कि इस विद्यालय में 13 छात्र अध्ययनरत हैं। सड़क से दूर का विद्यालय होने के कारण यहां पर अध्यापक टिकते नहीं है। वर्तमान में व्यवस्था पर यहां अध्यापक भेजा गया है। व्यवस्था के चलते यहां पर पठन-पाठन बुरी तरह से प्रभावित है। इसलिए इस विद्यालय में पूर्णकालिक अध्यापक तैनात करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *