फड़ व्यापारियों को ऋण संबंधी जानकारी दी

चम्पावत। नगरपालिका सभागार में पीएम स्वनिधि योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत फड़ एवं खोखा व्यापारियों को ऋण संबंधी योजना की जानकारी दी गई। मंगलवार को ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में बैंक अधिकारियों ने फड़ व्यापारियों को ऋण से स्वरोजगार की योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने फड़ व्यापारियों को पीएम स्वनिधि योजना से संबंधित ऑनलाइन लेन देन से मिलने वाली प्रोत्शाहन राशि के बारे में विस्तार से बताया। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक पीएस गब्र्याल ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत समस्त नगर निकायों में वर्तमान तक 379 लक्ष्य के सापेक्ष 524 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया है। इस दौरान समस्त फल व्यवसायियो ने भी अपने-अपने सुझाव दिए गए। यहां सिटी मैनेजर महेश चौहान, रईस अहमद, अनिल कुमार, हर्षित कुमार, मुस्तफा हसन, बाबू, नितिन, राजू आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *