तीन लाख के आम चुराने का आरोप
रुड़की। मक्खनपुर गांव निवासी सहादत राणा ने पुलिस को तहरीर देकर एक ट्रक ड्राइवर को नामजद करते हुए बताया कि उसने 29 जुलाई को करीब तीन लाख रुपये के आम भरकर मंडी भेजा था। ड्राइवर ने गाड़ी में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर आम को सही स्थान तक नहीं पहुंचाया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी राजीव रौथान ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रक ड्राइवर राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है।
