गैस सिलेंडर गोदाम में धमाका से बच्चा हुआ घायल
रुड़की।गंगनहर कोतवाली क्षेत्र पनियाला रोड पर एक गैस एजेंसी के गोदाम में जोरदार धमाका हो गया। इससे गोदाम परिसर के कमरे में खेल रहा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे हॉयर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर के समय गोदाम में धमाका होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के साथ ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल शादाब (13) पुत्र मेहरबान निवासी तेलीवाला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
