मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना में हुआ चयन
रुद्रप्रयाग। राजकीय प्राथमिक विद्यालय धनकुराली से मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के अन्तर्गत दो बालक बालिकाओं में अभिलाषा पुत्री कर्ण सिंह व रोनक सिंह पुत्र कृपाल सिंह का जिला स्तर पर चयन होने पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रीय अभिभावकों ने खुशी जताई है। जिला स्तरीय ट्रायल स्तर पर चयन होने के बाद जो उदयमान खिलाड़ी के रूप में जाने जाएंगे व ऐसे खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दी जाएगी। प्रधानाध्यापक अमित काला ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य दूर दराज के गांवों की प्रतिभाओं को निखारना है। उन्होंने विद्यालय से दो छात्रों का चयन होने पर खुशी व्यक्त करते हुए अन्य छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया है।
