डीएम से रोजगार बचाने की गुहार लगाई

नई टिहरी। घनसाली क्षेत्र के विभिन्न कस्बों में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही से परेशान लोगों ने डीएम से उनका रोजगार बचने की गुहार लगाई है। कहा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही से व्यापारियों के साथ लोगों में दहशत का बनी है। मंगलवार को घनसाली के पूर्व विधायक भीमलाल आर्य के नेतृत्व में घनसाली विधानसभा का एक शिष्टमंडल डीएम मिला। पूर्व विधायक ने कहा कि घनसाली क्षेत्र में सड़कों के किनारे पौखाल, लावाई गांव, क्वाली, मगरौं, कोटी फैगुल, नैलचामी,बासर आदि पट्टी में दर्जनों छोटे कस्बे है, वन विभाग, लोनिवि, प्रशासन की ओर से अवैध अतिक्रमण के नाम उन्हें ध्वस्त किया जा रहा है, जिससे व्यापारी और स्थानीय लोग परेशान है। कहा वर्षों से बसे इन छोटे-छोट बाजारों में स्थानीय लोग अपना रोजगार कर रहे हैं, लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई से अपने आशियाने और दुकानें बनाई है, लेकिन आज उनको बेघर करने के उनका रोजगार छीना जा रहा है। अतिक्रमण के नाम पहाड़ के लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है। पहाड़ पहले से पलायन की मार झेल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से पहाड़ के लोगों को उनका मूल अधिकार देने के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही बंद करने की मांग की है। बताया इस संबंध में जनजागरण अभियान शुरु किया जाऐगा। मौके पर पूर्व क्षेपंस गंभीर सिंह भंडारी, शीशपाल गुसाई, बलवीर सिंह, जुपल सिंह, रामी देवी, पुरुषोत्तम भंडारी, रंजना देवी, सोबन सिंह, उम्मेद सिंह, मोहित बिष्ट सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *