मिठाई की दुकान में चोरी के तीन आरोपी दबोचे
रुड़की। तीन दिन पूर्व मिठाई की दुकान में हुई चोरी के मामले मे पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद की गई है। मोहल्ला लालबाड़ा निवासी हर्ष गर्ग ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि दो सितंबर की रात अज्ञात लोगों ने उसकी दुकान के ताले तोड़कर सामान और नकदी चुरा ली थी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद मुखबिर कि सुचना पर पुलिस ने माता काली मंदिर के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रजत, अक्षय तथा रोहित निवासी ग्राम नजरपुरा कोतवाली मंगलौर बताया। टीम में इंस्पेक्टर महेश जोशी, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, शहर चौकी प्रभारी नवीन नेगी आदि शामिल रहें।
