गढ़वाल विवि एवं पंतजलि गुरूकुल के छात्रों ने मारी बाजी

श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता योग धाम योग सेंटर मढ़ी चौरास में आयोजित की गई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि गढ़वाल विवि के गणित विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. डीएस नेगी ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए योग की फायदों के बारे में जानकारी दी। सीनियर वर्ग की योग प्रतियोगिता में गढ़वाल विवि के योग विभाग के छात्र-छात्राओं व जूनियर वर्ग में पंतजलि गुरुकुल मूल्यागांव के छात्रों ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक एडवांस आसनों का अभ्यास कराया। प्रतियोगिता प्रभारी सचिन फोन्दणी ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित छात्रों की राज्य स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *