20 सितंबर से शुरू होगी चुनाव की प्रक्रिया

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में 20 सितंबर से पंचायत उप चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। पांच अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा। बता दें कि नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के बड़ौन और मंगोली में ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान का उप चुनाव होना है। जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश बैनी ने बताया इसके लिए 20 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसमें 20 से 21 सितंबर को प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 22 को जांच की जाएगी। वहीं 5 अक्तूबर को मतदान होगा। साथ ही 6 अक्तूबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *