सड़क सुरक्षा के तहत निकाली जागरूकता रैली

बागेश्वर। सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत इंटर कॉलेज घिंघारूतोला में बच्चों ने क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। जिसे क्षेत्र पंचायत सदस्य विद्यालय प्रबंधक प्रशांत नगरकोटी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों के द्वारा जगह-जगह पर नुक्कड़ नाटक के द्वारा लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, गिरीश पंत, हेम चंद्र , गरिमा साह, राधा जोशी, प्रमोद बघरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *