रात-दिन बरसात में बंद कराए पंखे

मुरादाबाद

दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी ने बैसाख के महीने में मौसम सवान जैसा बना दिया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं लगातार बारिश से तापमान इतना कम हो गया कि लोगों ने पंखे कूलर तक बंद कर दिए।
चक्रवाती तूफान के कारण पिछले कई दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ था। सोमवार से हो रही बूंदाबांदी के बीच कई बार तेज बारिश भी हुई। तेज हवा भी चली इससे लोगों को तीखी गर्मी से काफी राहत मिली। गलियों और खेतों में पानी तक भर गया। तेजी से बदले मौसम के चलते दो दिन लोगों ने पंखे तक बंद कर दिए।
आम को फायदा, गन्ने को नुकसान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आंधी तूफान की आशंका थी, लेकिन आंधी तूफान नहीं आया। पबरसात की वजह से मौसम सर्द हो गया हालांकि आम को इस बरसात की वजह से फायदा मिला है। बाग मालिकों के चेहरे पर मुस्कान देखी गई। वही देर से गन्ना बोने वाले किसानों को इस बारिश से काफी नुकसान होने की आशंका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *