सतपुली में मैराथन दो अक्तूबर को

पौड़ी। नगर पंचायत सतपुली के अंतर्गत होली के होलियारों समिति एवं व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 2 अक्तूबर को ओपन महिला व पुरुष वर्ग की मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। आयोजक समिति के सदस्य डब्बल सिंह मियां और व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप सिंह ने जानकारी दी कि मैराथन दौड़ 25 किमी की होगी जिसमें पहले स्थान पाने वाले को ट्राफी के साथ ही 3100 रुपये की राशि नगद पुरस्कार दी जाएगी। वहीं दूसरे और तीसरे प्रतिभागी को क्रमशः 2100 व 1100 रुपये के साथ ही ट्रापी प्रदान की जाएगी। बताया कि मैराथन दौड़ में हिस्सा लेने के इच्छुक 28 सितंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *