नगर-निगम के कबाड़ की नीलामी, 90 हजार में बिका

हल्द्वानी। नगर-निगम कार्यालय में जमा कबाड़ की नीलामी कर दी गई है। नीलामी में शामिल कबाड़ी ने 90 हजार की सबसे ऊंची बोली लगाकर इसे खरीदा और सोमवार से ही हटाने का काम शुरू कर दिया। वहीं नगर आयुक्त ने समय-समय पर कबाड़ निस्तारण को चार सदस्यीय कमेटी भी बनाई है। नगर निगम कार्यालय की पार्किंग में पिछले कई माह से कबाड़ डाला जा रहा था। लंबे समय से निस्तारण न होने से पार्किंग भर चुकी थी। सोमवार को निगम कार्यालय में नीलामी में शामिल कबाड़ी ने 90 हजार की सबसे ऊंची बोली लगाकर इसे खरीदने के साथ हटाने का काम शुरू कर दिया। नगर आयु्क्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी, कर अधिकारी और सहायक अभियंता सहित चार सदस्यीय स्थायी कमेटी गठित की है। यह कमेटी प्रत्येक माह की एक और 15 तरीख को निरीक्षण कर कबाड़ का निस्तारण कराएगी। साथ ही कार्यालय के पीछे बने पार्किंग मैदान को भी साफ-सुथरा रखने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *