विस्थापितों ने टिनशेडों के स्थाई आवंटन को मांगा

नई टिहरी। टिहरी बांध विस्थापित बौराड़ी स्थित केमसारी टिनशेड में निवासरत एकता शक्ति संगठन से जुड़े लोगों ने विधायक किशोर उपाध्याय से टीनशेडों के स्थाई आवंटन की मांग की है। केमसारी के टिनशेड निवासी सुरेन्द्र घई ने बताया कि टिहरी बांध बनने के बाद पुर्नवास विभाग की ओर से अस्थाई तौर पर बौराड़ी स्थित केमसारी टिनशेड उन्हें आवंटित किये गये थे, करीब 20 वर्षों बाद भी उन्हें टिनशेड का आवंटन स्थाई तौर नहीं मिल पाया है। पुर्नवास नीति की विसंगतियों के कारण टिनशेडों में निवासरत करीब 180 परिवारों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विधायक से टिनशेड में निवासरत लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुये उन्हें स्थाई तौर पर टिनशेडों के आवंटन करने की मांग की है। पत्र देने वालों में सुरेंद्र खत्री, सतीश कुमार, प्रीतम, अरमान अहमद, सुनील खत्री सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *