धरने पर बैठे किसानो से मिले पूर्व विधायक चैंपियन
रुड़की
बिजली की नई हाईटेंशन लाइन खींचने के विरोध में किसानों का धरना जारी रहा। प्रभावित किसान हर परिवार से एक व्यक्ति को फैक्ट्री में नौकरी देने की मांग पर अड़े हैं। इस बीच खानपुर विधायक चैंपियन ने धरना स्थल पर किसानों से बात की। चैंपियन ने मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री से मिलकर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है।
ऊर्जा निगम के गंगनौली बिजलीघर से शेखपुरी गांव के पास निजी फैक्ट्री में बिजली की सप्लाई के लिए चार स्पान की नई हाईटेंशन लाइन बनवा रहा है। लाइन गंगनौली और खेड़ी कलां के किसानों के खेत से होकर बननी है। इसके 12 में से 8 स्पान तैयार हैं। शेष चार स्पान बनाकर उनके ऊपर तार खींचे जाने बाकी हैं लेकिन किसान काम रुकवाकर सात दिन से धरने पर बैठे हैं।