सास, ननद और ननदोई पर मकान कब्जाने के प्रयास का आरोप

 

हरिद्वार
एक महिला ने अपनी सास, ननद और ननदोई पर मकान पर कब्जा करने तथा उसपर लोन लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी दो बेटियां हैं जिनकी परवरिश करने तथा घर का खर्च चलाने के लिए काम करते है। जब पति-पत्नी घर से बाहर काम पर निकलते हैं, तभी उक्त लोग मकान पर लोन लेने की कोशिश करने के प्रयास करते हैं। पीड़िता पूनम चौहान पत्नी कमल कुमार चौहान निवासी राजा गार्डन कॉलोनी जगजीतपुर कनखल बुधवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से रूबरू हो रही थी। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पूर्व कमल कुमार चौहान के साथ हुई थी, उनकी दो बेटियां हैं। बेटियों की पढ़ाई व पालन पोषण करने के लिए पति-पत्नी दोनों काम करते हैं। जिस मकान में वह रहते हैं वह मकान उसके पति के नाम पर है जिसकी कीमत करीब 20 लाख है। आरोप है कि उनके मकान पर उसकी सास, ननद और ननदोई द्वारा कब्जा करने तथा उसपर 15 लाख का लोन लेने का प्रयास किया जा रहा है। महिला ने आरोप है कि 24 अक्टूबर को पति-पत्नी के काम पर जाने के बाद दोपहर करीब 12 बजे उक्त लोगों द्वारा उनके मकान की पैमाईस करायी गयी। जिसकी जानकारी उनके घर पर पहुंचने पर हुई, जोकि मकान पर लोन लेेने की बात कर रहे थे। जबकि मकान का बिजली, पानी का कनेक्शन उसके पति के नाम पर है। पीड़िता ने मीडियां से उसकी मदद करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *