औषधि निरीक्षक का रोका वेतन

पौड़ी

मादक पदार्थों, भांग आदि पर प्रभावी कार्यवाही के लिए बनाई गई जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक में डीएम ने औषधि निरीक्षक द्वारा बैठक में हिस्सा नहीं लेने व पूर्व की बैठकों में दिए गए निर्देशों की आख्या प्रस्तुत नहीं करने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। बुधवार को आयोजित बैठक में डीएम डा.आशीष चौहान ने बैठक में पुलिस, राजस्व, आबकारी व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को मेडिकल स्टोर्स का संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने शिक्षा विभाग के अफसरों को नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल व कालेज स्तर पर छात्रों में प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाने, वन विभाग को फॉरेस्ट क्षेत्र में जंगली तरीके से उगने वाली भांग का क्षेत्रफलवार आंकड़े उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि जो व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर नशा करते हुए पाया जाता है उसके विरुद्ध कोटपा ऐक्ट की धाराओं में कार्रवाई की जाए और अवैध शराब का व्यापार करने वाले व्यक्तियों की धर पकड़ की जाए। बैठक में एसएसपी श्वेता चौबे, पुलिस उपाधीक्षक वैभव सैनी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *