17 पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार

पौड़ी

पैठाणी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 17 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पकड़ी गई शराब का बाजारी मूल्य करीब 1 लाख 50 हजार आंका गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा है कि जिले में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत अवैध नशे के कारोबार को लेकर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है और नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। आम जनमानस से भी अपील की गई कि यदि कोई व्यक्ति नशे के कारोबार में संलप्ति है तो उसकी सूचना पुलिस को दे। पैठाणी थाना प्रभारी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि पुलिस टीम ने चाकीसैंण बाजार के पास एक कमरे से चेकिंग के दौरान आरोपी हरेन्द्र सिंह रावत निवासी म्योल्ठी से 17 पेटी अवैध शराब बरामद की जिस पर आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह गुंसाई, अरबिन्द कुमार, कमल, सुरजीत,शैलेन्द्र सहित होमगार्ड संदीप व हर्षपाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *