व्यवसाय के लिए इच्छुक व्यक्तियों को दी जायेगी वित्तीय सहायता-मनोज कु मार चौरसिया
लखनऊ
राजधानी में एक जनपद एक उत्पाद ओडीओपी योजना के अन्तर्गत जनपद में ओडीओपी उत्पाद चिकन ,जरी जरदोजी क्षेत्र में उद्यम, सेवा एवं व्यवसाय के लिए परियोजना,इकाई स्थापित करने के लिए आगामी 15 जून तक ऋण आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, लखनऊ मनोज कुमार चैरसिया ने दी है। बताया कि एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत चिकन,जरी जरदोजी उत्पाद की विभिन्न विधाओं में कार्यरत अथवा कार्य करने के इच्छुक व्यक्तियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। इस सहायता योजना के तहत 25 लाख रुपये तक की परियोजना लागत की इकाइयों को 25 प्रतिशत अधिकत्म 6.25 लाख रुपये मार्जिन मनी देय होगी। बताया कि 25 लाख रुपये से अधिक एवं 50 लाख रुपये तक की इकाइयों के लिए 6.25 लाख रुपये अथवा लागत का 20 फीसदी अनुदान दिया जायेगा। 50 लाख से अधिक एवं 150 लाख रुपये तक की कुल परियोजना लागत की इकाइयों को 10 लाख रुपये अथवा लागत का 10 प्रतिशत, जो भी अधिक को मार्जिनमनी प्रदान की जायेगी। इसके अलावा 150 लाख रुपये से अधिक की परियोजना लागत वाली इकाइयों को लागत का 10 प्रतिशत अथवा 20 लाख रुपये अनुदान दिया जायेगा।बताया कि जिनकी उम्र 18 से अधिक है, वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं है। आवेदक अथवा उसके परिवार के किसी सदस्य को योजनान्तर्गत केवल एक बार ही लाभान्वित किया जायेगा।चैरसिया ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति वेबसाइट पर आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिक्ति कोविड-19 के निर्धारित मानकों के अनुसार अनिवार्य रुप से मास्क पहनकर, सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए कार्यालय दिवस में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, 08 कैंट रोड, कैसरबाग से विस्तृत जानकारी प्राप्त भी कर सकते हैं।
