मल्टीस्टोरी पार्किंग का निरीक्षण किया
नैनीताल
गरमपानी खैरना में चार साल पहले मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद से मल्टीस्टोरी पार्किंग का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन यह काम बीते एक साल से लटका हुआ है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद से गुरुवार को विभागों की संयुक्त टीम ने यहां का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी बीसी पंत ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए किए तीन दिनों के भीतर चेक लिस्ट बनाते हुए मामले की पूरी जांच करें। साथ ही निर्माण गुणवत्ता की जांच भी करवाई जाए। इस दौरान विजय नेगी, महफूज हसन, अनिल वर्मा, दामोदर जोशी, देवेश काण्डपाल इत्यादि लोग मौजूद रहे।
