हॉकी प्रतियोगिता में ओडिशा ने उत्तराखंड को हराया
हल्द्वानी
ओडिशा के भुवनेश्वर में चल रही ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज हॉकी प्रतियोगिता से उत्तराखंड की टीम बाहर हो गई। बुधवार को क्वार्टर फाइनल में ओडिशा से 4-3 से हार का सामना करना पड़ा। लीग मैचों में लगातार जीत हासिल करने वाली उत्तराखंड की टीम का क्वार्टर फाइनल में ओडिशा से सामना हुआ। रोमांचक फाइनल में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अंत तक दमदार खेल दिखाया। टीम के कप्तान वरुण बेलवाल ने दो गोल किए, तीसरा गोल मोहित ने दागा। वहीं ओडिशा की टीम चार गोल करने में सफल रही।
