पथरी में गुरु नानक का प्रकाश पर्व मनाया
हरिद्वार
पथरी क्षेत्र के गांव में गुरु नानक का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र में नगर कीर्तन कर शोभायात्रा निकाली गई। शाहपुर शीतला खेड़ा गांव के साथ दिनारपुर, ऐथल में सुबह के दौरान कीर्तन भजन के साथ दोपहर में बाबा का लंगर लगाया गया, जिसमें गांव रानीमाजरा, बादशाहपुर, बिशनपुर, कुंडी, शाहपुर, टिकोला, ऐथल, नसीरपुर कला इत्यादि जगहों से पहुंचे लोगों ने भी लंगर ग्रहण किया। गुरुद्वारा प्रधान संजय सरदार ने बताया कि इस पर्व को लेकर सिक्ख समाज मे भारी उत्साह देखने को मिला। गुरुद्वारे में सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए गए, जिसमें सिक्ख समाज के गुरुओं का समाज में योगदान एवं उनके बताए पदचिन्हों के संबंध मे विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर संजय सरदार, रोहतास प्रधान, गुरु मेल सिंह, करण सरदार, सरदार पवन, सरदार भगवान सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, महिपाल, सोहन सिंह, गुरप्रीत, प्रवेश, तेजपाल, नरेश, लक्ष्मण, मोनू, काशीराम, मुखिया आदि जत्था रागी अर्जुन सिंह, परवान, आनंद सिंह, दरबार सतनाम सिंह, सुब्बा सिंह ढिल्लो आदि उपस्थित रहे।
