स्मैक के साथ दो आ्रोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर

पुलिस ने 41 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से मिली बिना नंबर की बाइक भी सीज कर दी है। एसआई राकेश रॉकली के नेतृत्व में राजेंद्र रौतेला, बलवंत सिंह करघटा चौराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। पुलिस को देख बाइक सवार दो युवक लौटने लगे। पुलिस ने दोनों को रोक लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से स्मैक बरामद हुई। बाइक चालक ने अपना नाम वजीर सिंह उर्फ अमन निवासी गुरुनानकनगरी गोठा और पीछे बैठे युवक ने अपना नाम जसवीर सिंह निवासी कौंधा रतन, बिज्टी पटिया बताया। जसवीर सिंह के पास 13 ग्राम और वजीर सिंह के पास 28 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों ने बताया कि वे बहेड़ी से ताहिर नाम युवक से स्मैक खरीदकर स्थानीय लोगों को बेचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *