प्रदेश से जुटेंगे कांग्रेसी, 2024 की तैयारी को लेकर ऐतिहासिक होगा सम्मेलन : हिमांशु गाबा

रुद्रपुर

खटीमा। पीलीभीत रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक भुवन कापड़ी नेता प्रतिपक्ष की उपस्थिति में कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने रुद्रपुर में होने जा रहे जिला कांग्रेस सम्मेलन के विषय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा व प्रेस वार्ता की। गाबा ने कहा महंगाई, बेरोजगारी, संविधान से छेड़छाड़ जैसे गंभीर मुद्दों पर बात करते हुए कहा की 21 दिसंबर को होने वाले कांग्रेस जिला सम्मेलन में खटीमा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। 2024 में लोकसभा के चुनाव के साथ ही कई अन्य चुनाव है। इसकी तैयारी भाजपा की जूठी घोषणाओं को जनता के बीच रखा जाएगा। इस प्रदेश में बिजली बनती है वहा बिजली महंगी मिल रही है और अगले साल से 25 प्रतिशत की वृद्धि की जा रही है। गैस सिलेंडर 500 का देने का वायदा भाजपा सरकार कर रही है लेकिन प्रदेश में उनकी सरकार होने के बाद भी महंगा सिलेंडर जनता को मिल रहा है। इस दौरान जिलाअध्यक्ष महिला कांग्रेस रेखा सोनकर, नगर अध्यक्ष खटीमा कांग्रेस रवीश भटनागर, ब्लॉक अध्यक्ष बंडिया मान सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी उम्मेद सिंह रौतेला, जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार, देवेंद्र कन्याल, दान सिंह राना, विजय शंकर यादव, नासिर ख़ान, डॉ. विनोद, मो. ताहिर, शमीम, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस नरेंद्र आर्या, विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस ललित ज्याला, पंकज टम्टा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *